
रेवाड़ी23-2-26(सोनिया सैनी)पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार व जिला भर में उद्धघोषित अपराधी, बेल जंपर के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना माडल टाऊन रेवाड़ी पुलिस ने अदालत दारा उद्धघोषित अपराधी गोरव हर्ष निवासी आइडियल कैम्पस इंडस टाऊन होसंगाबाद रोड जिला भोपाल एमपी को गिरफ्तार किया गया।
थाना माडल टाऊन से एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी गौरव हर्ष काफी दिनों से चेक बाउंस के एक मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके पश्चात माननीय अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया था।जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाऊन में अलग से अभियोग धारा 209 बीएनएस के तहत भी दर्ज किया था। जो इस मामले में पुलिस ने रविवार को कार्यवाही करते हुए आरोपी गौरव हर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है।
