– सावधान रहे, सतर्क रहे – साइबर फ्राड से बचें

रेवाड़ी, (26-02-06) सोनिया सैनी वीर भगतसिंह युवा दल के तत्वाधान में साइबर फ्रॉड जागरुकता कार्यक्रम सेक्टर – 1 श्री श्याम मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा- साइबर क्राइम आज के समय सामान्य हो गया है। आयें दिन अलग अलग तरह के साइबर अटैक के बारे में सुन रहे हैं। दूसरी तरफ से आपका इनामी कूपन निकलने के बारे में, कोई महंगी चीज बहुत सस्ते में देने का लालच देने के बारे में फोन काल आती है। कालर पर कोई लड़की विनम्रतापूर्वक आपको बधाई सन्देश देती है या बहुत सस्ते में कुछ खरीदने का लालच देती है। आम तौर पर लालच में उपभोक्ता उन्हें अपना अकाऊन्ट लिन्क, O.T.P या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शेयर कर देते हैं। पता लगता है कि अकाउन्ट में से बढ़ी रकम निकाल ली गई है। नवप्रेरणा संस्था के अध्यक्ष हरीश मलिक, जिला प्रधान धर्माचार्य दिलीप शास्त्री व विश्व हिन्दु परिषद के नरेन्द्र जोशी ने कहा कि अनजान नंबर से आये व्हाट्सअप काल रिसीव न करे। अपनी महत्वपूर्ण जानकारी किसी दूसरे से शेयर न करे। महिला प्रधान दीपा भारद्वाज, शिक्षाविद प्रो० सी एल सोनी व गो रक्षा मंच के संरक्षक प्रदीप डागर ने कहा किसी तरह का भी फ्राड होने पर तुरन्त 1930 पर सूचना दें। बैंक के संबंधित अधिकारियों को फोन कर अपना अकाउन्ट बन्द करायें। श्री श्याम दीवाना मंडल के प्रधान मनोज यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कहा कि साइबर फ्राड मामलों में सावधानी सबसे जरूरी है। कोई फ्राड काल आने पर उसे ब्लाक कर दें। कार्यक्रम में शहीदे आजम भगतसिंह, भारतमाता, चन्द्रशेखर आजाद व नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के चित्र भेंट किये गये। कार्यक्रम में शिक्षाविद विजय शर्मा, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, अरुण गुप्ता, रमेश सचदेवा, प्रदीप शर्मा, सत्यपाल शास्त्री, नवनीत सोनी, सुदर्शन मेहन्दीरता, कुलदीप सोनी, सरदार प्रितपाल सिंह विग, नीरू भारद्वाज व दयानंद आर्य ने विचार रखे।
