
रेवाड़ी 25-02-26 (सोनिया सैनी)अखण्ड भारतवर्ष बनाने के लिए, उठो मेरी सनातन सन्तानों’
वीर सावरकर विचार मंच(स्थापित 28.5.1970
संस्थापक : श्रीनिवास शर्मा शास्त्री
संचालक : श्री खाण्डल विप्र ज्योतिष दरबार, 282, मॉडल टाउन, रेवाड़ी – 123401, मो. 8607044744
हिन्दुओं के आदर्श. हिन्दू हृदय सम्राट क्रान्ति पुरुष- राष्ट्र देवता वीर सावरकर, के श्री चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम।
हीरा – मोती से भी उज्जवल प्रिय भारतमाता के बेटे-बेटियों की जय हो। प्रिय जनों 26 फरवरी 2026 सायं 5 बजे वीर सावरकर उद्यान में उनके सम्मान में एक दीपदान महोत्सव में आप कृपा कर अवश्य पधारे ।
मंच के धवल कीर्ति प्रचारमंत्री सुरेश कुमार, जाजोरिया ने उद्यान में दीपकों का प्रबन्ध किया हुआ है आपको बस इतना करना है कि उद्यान में आकर अपने सुन्दर कर कमलों से एक दीपक प्रज्ज्वलित करना है। आपके दीपक के प्रकाश से भूमंडल चमकेगा भारतमाता प्रसन्न होगी। यह कार्यक्रम मात्र 25-30 मिनट का है – आपकी सेवा में गर्म जलेबी चाय समोसा तैयार मिलेगा आप केवल आधा घंटा हिन्दुत्व को जगाले I
प्रिय जनो वीर. सावरकर के हिन्दुत्व और हिन्दू महासभा के संघर्ष के कारण ही बटवारे के बाद कुछ हिन्दुस्थान बचा है। अंग्रेजों के द्वारा अंग्रेजों के हित में बनाई गई कांग्रेस ने अपने एक प्रिय कांग्रेसी नेता को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूर्व-पश्चिम में भारतमाता को काट कर उसके लहु-लुहान शरीर पर ढोल बजा कर मां की छाती पर कूद कूद कर बटवारे को आजादी बताकर 15 अगस्त 1947 में उत्सव मना रहे थे ठीक उसी समय हिन्दू महासभा के हिन्दूवीर बटवारे का विरोध करते हुये नेहरू की पुलिस से लाठी-डंडों से क्रूरता से मारे पीटे जा रहे थे वह घटना छुपाई गई। प्रिय जनो जब हिन्दू, अंग्रेजो से लड़ रहे थे तब कांग्रेसी बकरी को अंगूर, खिला रहे थे, कांग्रेस 1942 तक अंग्रेजराज के साथ थी 1942 में जाकर अंग्रेजो देश छोड़ो बोला था। बात-बात पर अनशन करने वाले गांधी ने बटवारे के विरोध में एक मिनट का अनशन नहीं किया 1947 में हिन्दुओ को कांग्रेस ने धोखे से मारा। –
माता कुन्ती जगा रही है- जागो मेरे भीम लाडले
महाभारत होने वाली है- एक बार, फिर. गदा उठाले ।
26.02.2026 सायं 5 बजे वीर सावरकर उद्यान रेवाड़ी में आकर हिन्दूदीपोत्स्व मनाए
जय सावरकर
