
रेवाड़ी 27-2-26 (सोनिया सैनी)थाना माडल टाऊन पुलिस ने गांव जाटूवास के निकट इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की पाईप लाईन में सेंध लगाकर तेल चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला मैनपुरी के गांव मथुरियाहार निवासी रमेश उर्फ दद्दू चन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया की 4 दिसंबर 2018 को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारी योगेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनकी पाइप लाइन गांव जाटूवास से होकर गुजर रही है। उसकी पाइप लाइन टूटने से खेतों में तेल बह रहा है। जो किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खेत से जा रही पाइप लाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी किया गया है। जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में दो आरोपी जोगिन्द्र व शेलेन्द्र उर्फ शालु को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी यूपी के जिला मैनपुरी के गांव मथुरियाहार निवासी रमेश उर्फ दद्दू चन्द्र को भी माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
