
रेवाड़ी, 26 मार्च (सोनिया सैनी)
रेवाड़ी पुलिस के पीओ स्टाफ ने अदालत द्वारा उद्घोषित किए गए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव कोकिला जोगा निवासी मुकेश कुमार राघव के रूप में हुई है। आरोपी काफी दिनों से थाना कसौला में दर्ज एक्सीडेंट के एक मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिस पर माननीय अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाउन रेवाड़ी में अलग से अभियोग धारा 174 A IPC के तहत भी दर्ज किया था। जो इस मामले में रेवाड़ी पुलिस के पीओ स्टाफ ने बुधवार को आरोपी मुकेश कुमार राघव को गिरफ्तार कर लिया है।
