
रेवाड़ी, 21मार्च (सोनिया सैनी)।चौकी कुण्ड पुलिस ने गत जनवरी माह में खोरी बस स्टैंड पर कई दुकानों से सामान चोरी करने के मामले दो और आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव गंडाला निवासी कपिल व गांव फतेपुरा निवासी राजेश के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया की गांव आलियावास निवासी विजय सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी खोरी बस स्टैंड पर हार्डवेयर की दुकान है। वह 7 जनवरी की शाम अपनी दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब दुकान पर पहुंचा, तो उसकी दुकान के ताले टूटे हुए थे। चोर उसकी दुकान से 45 बंडल वायर व दो मोटर चोरी कर ले गए। पूछताछ करने पर पता चला किया चोरों ने पड़ोस में सतेंद्र की पैथ लैब से इन्वर्टर व बैट्री, सुशील शर्मा की बर्तनों की दुकान से काफी बर्तन व अन्य दुकानों में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिस पर पुलिस ने थाना खोल में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव गंडाला निवासी विजयपाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त दो और आरोपी राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव गंडाला निवासी कपिल व गांव फतेपुरा निवासी राजेश को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए बर्तन बरामद किए हैं।
