
रेवाड़ी 10 अप्रैल l माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था के तद्भावधान में आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर रेवाड़ी पधारेंगे। रेवाड़ी के आजाद नगर स्थित अंबेडकर भवन में होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री डॉ बनवारी लाल करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए मंत्री के निजी प्रवक्ता हरिन्द्र सिंह यादव ने बताया कि इस आयोजन में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व बावल के विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार के अलावा पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, पूर्व विधायक रामवीर सिंह पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता, पूर्व आईएएस आरएन पूनिया, डॉ कामराज संधु तथा डॉ. राजकुमारी राजसी विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह मुख्य कार्यक्रम रहेगा।
