
रेवाड़ी, 16 मार्च (सोनिया सैनी)।
थाना रामपुरा पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव डाबडी निवासी प्रिन्स के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 157 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है।
जांचकर्ता ने बताया की गत 16 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी की प्रिन्स निवासी गांव डाबडी नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। जो वह अभी मोहल्ला आदर्श नगर रेवाड़ी में शराब के ठेके के पास नशीला मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिए खड़ा हुआ है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम प्रिन्स निवासी गांव डाबडी बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 157 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रामपुरा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी प्रिन्स को गिरफ्तार कर लिया है।
