
साइबर थाना पुलिस ने एक युवती को वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लगभग 3.81 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उत्तराखंड के जिला नैनीताल के गांव बामेटा बनघर खीमा हाल आबाद यूपी के जिला मेरठ के भगवती कुंज निवासी काव्या चौहान के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया की गत वर्ष 20 दिसंबर को गांव उष्मापुर निवासी युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने 17 दिसंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा था। उसे एक लिंक मिला था, जिस पर क्लिक करने के बाद उसे प्रोडक्ट सेल-प्रचेज के बारे में बताया गया। उसे पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूपीआई नंबर दिया गया। उसे इस नंबर पर पेमेंट करने पर मोटा मुनाफा मिलने का लालच दिया गया। इसके बाद उसने अपने और अपने मम्मी-पापा के बैंक खातों से 10 ट्रांजेक्शन के जरिए 3 लाख 81 हजार 439/- रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उसने अपनी रकम वापस पाने का प्रयास किया, तो उसे और अधिक पैसा जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी यूपी के जिला आजमगढ़ के गांव गोधोरा निवासी पंचदेव पांडे को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी पंचदेव पांडे के बैंक खाते में ठगी की 68 हजार 888/- रुपये की रकम ट्रांसफर हुई थी। जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी उत्तराखंड के जिला नैनीताल के गांव बामेटा बनघर खीमा हाल आबाद यूपी के जिला मेरठ के भगवती कुंज निवासी काव्या चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काव्या चौहान के बैंक खाते में 35 हजार 987/- रुपये गए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जा
