
रेवाड़ी, 1 अप्रैल (सोनिया सैनी)।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में एलपीजी गैस सिलेंडर सहित पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। नागरिक अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर 01274-225214 भी जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी एलपीजी गैस उपभोक्ता एलपीजी से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा विभाग की टीमें भी निरंतर फील्ड में रहकर कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई कर ही है। उन्होंने बताया कि जिला में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध है और दैनिक आधार पर उपभोक्ताओं को डिलीवरी किए जा रहे हैं।
डीसी ने आह्वान किया है कि जिला में एलपीजी गैस सिलेंडर सहित पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। आमजन पैनिक न हो और सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही अधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। एलपीजी गैस के लिए लोगों को गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में लगकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन माध्यम से भी आसानी से गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हर रोज स्टॉक व ट्रांजिट की रिपोर्ट ले रहा है। उन्होंने कहा कि अगर गैस सिलेंडरों, पेट्रोल व डीजल का अनावश्यक भंडारण और कालाबाजारी करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया है कि यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडरों, पेट्रोल व डीजल का अनावश्यक भंडारण और कालाबाजारी करता है तो उसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर या जिला प्रशासन को दें, ताकि ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
