रेवाड़ी, 21मार्च।
थाना माडल टाऊन पुलिस ने सरेआम सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला राजीव नगर रेवाड़ी निवासी मनीष उर्फ गुटिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1350/- रुपये बरामद किए है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 20 मार्च को पुलिस सूचना मिली थी की मनीष उर्फ गुटिया निवासी मोहल्ला राजीव नगर रेवाड़ी अंसल टाऊन रेवाड़ी में सरेआम सट्टा खाईवाली का काम कर रहा है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुँच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मनीष उर्फ गुटिया निवासी मोहल्ला राजीव नगर रेवाड़ी बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्चा व 1350/- रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार क
