
रेवाड़ी, 17 फरवरी ( सोनिया सैनी)।
जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार, 19 फरवरी को गांव मालपुरा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
नगराधीश जितेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेन्द्र कुमार मीणा रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। सीटीएम ने बताया कि हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी देने के लिए विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
—————-
