
रेवाड़ी, 11 फरवरी (सोनिया सैनी)।
हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल विभाग द्वारा सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत व निजी शिक्षण संस्थानों में खेल नर्सरियां स्थापित की जाएंगी।
डीसी अभिषेक मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खेल नर्सरी योजना 2026-27 के तहत सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत व निजी शिक्षण संस्थानों से खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थान 15 फरवरी, 2026 तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी के लिए केवल ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में सम्मिलित चुनिंदा खेलों के लिए ही नर्सरियां खोली जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक संस्थान 15 फरवरी तक विभाग की वेबसाइट https://haryanasports.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए रेवाड़ी राव तुलाराम स्टेडियम में स्थित जिला खेल अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
