
रेवाड़ी, 08 फरवरी l आज पूर्व कांग्रेस कमेंटी एस सी सेल के जिलाध्यक्ष,पूर्व सोनिया गाँधी एसोसिएशन प्रधान और पूर्व लम्बरदार प्रमोद जाजोरिया अपने दो दर्जन समर्थको के साथ महेन्द्र कुमार प्रजापति कि अध्यक्षता और रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव कि उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए l प्रमोद जाजोरिया ने वार्ड नंबर 24, क़ुतुबपुर के अपने निवास स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें रेवाड़ी विधायक मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए l
इस अवसर वार्ड नम्बर 31 से नगर परिषद् चुनाव लड़ रहे रिंकू यादव, वार्ड नंबर 24 के पार्षद नीरज कुमार,पंडित कृष्ण पंडित, जियाराम स्वीट्स के मालिक हरि सैनी, एडवोकेट सुमन भारद्वाज, भाजपा नेत्री दीपा भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व महामंत्री और ग्रिवेन्स कमेटी सदस्य नीरू भारद्वाज, जगदीश परवाल विशेष रूप से आमंत्रित थे l भाजपा में शामिल होने वालो में अनिल रेवाड़ीया, राजेश वर्मा, परविंदर यादव एडवोकेट, श्री भगवान यादव, हेमा जाजोरिया, रोहित जाजोरिया, शैफाली जाजोरिया, युद्धवीर, सुमन भारद्वाज,रामफल जी ऍम हरि सिंह, सहित लगभग दो दर्जन व्यक्ति शामिल हुए I
प्रमोद जाजोरिया हुड़्डा सरकार के समय में कांग्रेस एस सी सेल के जिलाध्यक्ष थे l उन्होंने ने कहा कि वह तन मन धन से भाजपा के लिए कार्य करेंगे l उन्होंने कहा कि वह भाजपा के विस्तार के लिए कार्य करेंगे l आने वाले नगर परिषद् के चुनाव में भाजपा वार्ड नंबर 24 से पहले कि अपेक्षा अधिक मजबूत होगी I
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि अब लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ रहे, कांग्रेस का जनाधार दिन प्रीति दिन कम हो रहा है, इस लिए अपनी ईक्षा से लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे है l
दीपा भारद्वाज ने रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव के कार्यों कि कि प्रसंशा की, उन्होंने कहा कि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में आई लव रेवाड़ी के सफाई अभियान ने जमीनी स्तर पर अपनी एक पहचान बनाई है जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा है जिसको प्रदेश भर में अपनाया जा रहा है l उन्होंने आशा कि रेवाड़ी विधायक जल्दी मंत्री बन सकते है I महेंद्र कुमार प्रजापति ने भाजपा में शामिल होने पर प्रमोद जाजोरिया का स्वागत किया और आने पर आगन्नतुको का आभार जताया l
