
रेवाड़ी, 14 सितम्बर। रेवाड़ी जिले के सुप्रसिद्ध समाजसेवी, पंजाबी मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एवं राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ हरियाणा प्रदेश महासचिव सुरेंद्र वशिष्ठ को मुख्यमंत्री विंडो (CM Window) का Eminent Person नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र वशिष्ठ ने अपनी इस नियुक्ति पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडोली जी, सांसद श्री राव इंदरजीत सिंह जी तथा भाजपा जिला अध्यक्षा श्रीमती वंदना पोपली जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से निभाते हुए इसे जन सेवा को समर्पित करेंगे। सीएम विंडो हरियाणा सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके अंतर्गत Eminent Person का कार्य जनता और प्रशासन के बीच सेतु का काम करना है। यह पद केवल उन्हीं व्यक्तियों को दिया जाता है जो समाज में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनहित के कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हों।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
सुरेंद्र वशिष्ठ ने MSW की शिक्षा प्राप्त की है। वे वर्षों से समाजसेवा, व्यापारिक हितों की रक्षा और सार्वजनिक कल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी यह नियुक्ति समाज में उनके योगदान और मेहनत का प्रत्यक्ष परिणाम है।
जनता और व्यापारियों की बढ़ी उम्मीदें
सुरेंद्र वशिष्ठ की नियुक्ति से रेवाड़ी जिले के नागरिकों और व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। Eminent Person बनने के बाद अब वे जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को और अधिक मजबूती से सरकार व प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे।