
विभागीय अधिकारियों ने जताया शोक
रेवाड़ी, 04 सितंबर(पवन कुमार)।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक सतीश कुमार जोशी के कनिष्ठ पुत्र अनिमेष जोशी का निधन हो गया है। अनिमेष की आयु 43 वर्ष की थी वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था।
शहर के प्रबुद्ध नागरिक व स्वतंत्रता सेनानी स्व.रामेश्वर दयाल जोशी के पुत्र सतीश कुमार जोशी के छोटे बेटे अनिमेष जोशी का गुरुवार की सुबह देहावसान हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। गुरुग्राम मेदांता हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। अनिमेष का व्यक्तित्व काफी मिलनसार और हंसमुख था। सतीश कुमार जोशी के दो बेटों में अनिमेष उनका छोटा बेटा था। उनके निधन पर रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिला के मौजिज व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। गमगीन माहौल के बीच सोलाराई श्मशान घाट में पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।
अनिमेष के निधन पर सूचना, जनसंपर्क भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा.अमित कुमार अग्रवाल, महानिदेशक के.एम.पांडुरंग, अतिरिक्त निदेशक प्रशासन वर्षा खांगवाल, अतिरिक्त निदेशक क्षेत्र रणबीर सिंह सांगवान, अतिरिक्त निदेशक प्रेस डा.साहिब राम गोदारा, संयुक्त निदेशक राज सिंह कादियान, संयुक्त निदेशक नीरज कुमार, उप निदेशक प्रेस देवेंद्र शर्मा व सीमा अरोड़ा, अमित पंवार, डीआईपीआरओ रेवाड़ी दिनेश कुमार, पूर्व डीआईपीआरओ महावीर प्रसाद अग्रवाल, पूर्व डीआईपीआरओ जे.पी.यादव, कोसली एआईपीआरओ अभिसार कौशिक व पूर्व एआईपीआरओ सुरेश कुमार गुप्ता सहित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मचारियों व मीडिया कर्मियों ने गहरा शोक जताते हुए पीडि़त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
————–
फाईल फोटो:-अनिमेष जोशी
————–