रेवाड़ी, 20 मार्च (सोनिया सैनी)।थाना माडल टाउन पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी कांट्रेक्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव जीतपुरा निवासी अमित के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया की गत 19 मार्च को यूपी निवासी एक युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह अपनी बड़ी बहन के पास करीब एक माह पहले आई थी। 18 मार्च को वह अपने भाई के साथ एक कंपनी में इंटरव्यू देने गई थी। इंटरव्यू के बाद कंपनी के कांट्रेक्टर ने उन्हें एक दूसरे कांट्रेक्टर का नंबर दिया, जो नौकरी दिलाने का काम करता था। अगले दिन उसके भाई के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, जिसके बाद उन्हें बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के बाद युवती अपने भाई के साथ घर लौट आई। बाद में कांट्रेक्टर ने दोबारा फोन कर 19 मार्च की इंटरव्यू के बहाने बुलाया था। युवती का आरोप है कि कांट्रेक्टर ने रास्ते में उसके को भाई दूसरे वाहन से आने की बात कहकर धारूहेड़ा चुंगी के पास उतार दिया और उसको बाइक पर बैठाकर कालका रोड संगवाडी की ओर ले गया। इसके बाद सुनसान झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाउन रेवाड़ी में दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त आरोपी कांट्रेक्टर गांव जीतपुरा निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
————
