
डीसी अभिषेक मीणा ने प्रेसवार्ता में जनगणना-2027 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में 1 मई से 30 मई तक भवन सूचीकरण जनगणना शुरू होगी, जिसमें 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सेल्फ-एन्यूमरेशन की अवधि तय की गई है, जिसमें नागरिक स्वयं अपने भवन सूचीकरण और आवास जनगणना के बारे में डिजिटल माध्यम से जानकारी भर सकेंगे। इससे नागरिक आसानी से जनगणना से संबंधित सवालों के जवाब भर सकेंगे। इससे जनगणना कार्य में पारदर्शिता आएगी और गलती की गुंजाइश नहीं रहेगी। इसके अलावा 1 मई से 30 मई तक एन्यूमरेशन द्वारा घर-घर जाकर जनगणना कार्य किया जाएगा। जिसमें जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए टीम सदस्य डिजिटल माध्यम से जनगणना कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्य में जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त किए अधिकारी व कर्मचारी ही घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से जनगणना से संबंधित जानकारी लेंगे।
इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के उप-निदेशक अमित पंवार सहित मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
