रेवाड़ी 19-02-26 (सोनिया सैनी) सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने वर्ष 2022 में गांव...
रेवाड़ी, 18 फरवरी, 2026 किशन लाल पब्लिक कॉलेज, रेवाड़ी के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा बिजनेस कम्युनिकेशन विषय पर “स्पीक एंड शाइन” शीर्षक से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कॉलेज के प्रेमलता जैन ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के संचार कौशल, प्रस्तुतिकरण क्षमता तथा व्यावसायिक व्यवहार को विकसित करना था, ताकि वे व्यावसायिक जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संचार के महत्व, लाभ एवं उपयोगिताओं के बारे में बताया। इसके पश्चात विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को प्रभावी बोलने की कला, आत्मविश्वास का विकास, शारीरिक भाषा, समूह चर्चा, मौखिक और अमौखिक संचार, तथा औपचारिक व्यावसायिक संवाद के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 90 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से सिखाया कि किस प्रकार स्पष्ट, प्रभावशाली और पेशेवर तरीके से अपनी बात रखी जा सकती है। वाणिज्य की विभागाध्यक्ष एवं प्रबंधन विभाग की समन्वयक डॉ. मंजू गर्ग ने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया। कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष श्री रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री संदीप खंडेलवाल, महासचिव श्री अरविंद गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा रुस्तगी ने भी इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें भविष्य में व्यावसायिक जीवन के लिए तैयार करती हैं। अंत में विभागाध्यक्ष ने सभी अतिथियों, प्रबंधन समिति, प्राचार्या एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करते रहने का आश्वासन दिया। कार्यशाला में श्रीमती रेखा रानी, डॉ.मनीषा यादव, श्री लक्ष्य गर्ग, श्री राजकुमार, एवं श्री अरुण यादव उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यशाला को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।
रेवाड़ी 18 फरवरी, 2026( सोनिया सैनी) शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी धारूहेड़ा, रेवाड़ी ने भिवाड़ी, राजस्थान में...
रेवाड़ी, 18 फरवरी (सोनिया सैनी) पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश में...
Hiring Hiring Hiring 17-02-2026 Site EngineerEQ: Diploma/ BTech in civilSkills: minimum 1 year experienceSalary: upto 25kLocation: Bawal...
रेवाड़ी, 17 फरवरी ( सोनिया सैनी)।जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार, 19 फरवरी को गांव मालपुरा में...
रेवाड़ी, 17 फरवरी (सोनिया सैनी)।पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विमुक्त...
रेवाड़ी, 17 फरवरी (सोनिया सैनी)।हरियाणा के लोकायुक्त जस्टिस हरिपाल वर्मा ने मंगलवार को जिला कारागार रेवाड़ी का...
रेवाड़ी, 17 फरवरी( सोनिया सैनी) थाना माडल टाऊन रेवाडी पुलिस ने चांदपुर के निकट रात के समय...
