
रेवाड़ी, 18 फरवरी (सोनिया सैनी)
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए रेवाड़ी पुलिस ने बाइक चोरी के दो अलग- अलग मामलो में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहली घटना:- थाना माडल टाऊन पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव सौन्ध निवासी मकसुद के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत वर्ष 19 जून को शक्ति नगर पार्ट 2 रेवाड़ी निवासी सत्यनारायण ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने अपनी बाइक को रेजांगला पार्क के बाहर खड़ी किया था। जिसे कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गए है। जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी जिला नूंह के गांव सौन्ध निवासी सलीम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जो इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी जिला नूंह के गांव सौन्ध निवासी मकसुद को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दूसरी घटना:- चौकी सेक्टर-3 रेवाड़ी पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव सौन्ध निवासी साबिर के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत वर्ष 4 अगस्त को गांव झाबुआ निवासी राजेश ने अपनी शिकायत में बताया था की उसने अपनी बाइक को कोर्ट परिसर रेवाड़ी के बहार खड़ी किया था। जिसे कोई नाम पता ना मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गए है। जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी जिला नूंह के गांव सौन्ध निवासी सलीम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी जिला नूंह के गांव सौन्ध निवासी साबिर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
