

रेवाड़ी . 11 फरवरी:(सोनिया सैनी)
रेवाड़ी जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में आज भाजपा पदाधिकारीयों ने केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह के दिल्ली स्थित लोधी रोड आवास पर पहुँचकर उन्हें उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। डॉ. वंदना पोपली ने ‘दक्षिण हरियाणा के शेर’ कहे जाने वाले राव साहब को पुष्पगुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने राव साहब के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्हें विकास का पर्याय बताया। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री आरती राव को भी शुभकामनाएं देते हुए डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि “राव इंद्रजीत सिंह केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि दक्षिण हरियाणा की जनता की आवाज और उनकी अस्मिता के प्रतीक हैं। उन्होंने अपनी दूरदर्शी राजनीति से अहिरवाल क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। आज रेवाड़ी, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में जो ढांचागत सुधार और औद्योगिक क्रांति दिख रही है, वह राव साहब की कड़ी मेहनत और विजन का परिणाम है। इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने और उन्हें बधाई देने दिल्ली पहुँचे।
इस मौके पर राव साहब ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उनके साथ समय बिताया, जो उनके जमीन से जुड़े होने का प्रमाण है।
राव इंद्रजीत सिंह के बारे में डॉ पोपली ने बताया कि राव साहब का राजनीतिक सफर अभेद व जन हितैषी रहा है। 11 फरवरी को जन्मे राव इंद्रजीत सिंह का राजनीति में केवल राज्य नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर कद बहुत ऊँचा है। वे दिग्गज नेता स्वर्गीय राव बीरेंद्र सिंह के पुत्र हैं और अपनी विरासत को उन्होंने बेहद गरिमा के साथ आगे बढ़ाया है। वे लगातार दो दशकों से लोकसभा के सदस्य रहे हैं।उन्होंने रक्षा, सांख्यिकी और योजना जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों को संभालते हुए राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। राव साहब का जन्मदिन कार्यकर्ताओं के लिए एक उत्सव की तरह होता है, जो जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करता है।
डॉ. वंदना पोपली ने अंत में कहा कि राव साहब का आशीर्वाद और मार्गदर्शन ही हमें क्षेत्र की जनता की सेवा करने की शक्ति देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राव साहब के नेतृत्व में दक्षिण हरियाणा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव,जिला महामंत्री पं हिमांशु पालीवाल, जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुमन चौहान, धीरज यादव,प्रवीण शर्मा, जिला सचिव दिनेश टिट जिला मिडिया प्रभारी जतिन अरनेजा, कार्यालय प्रभारी सत्यपाल धुपिया,जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज सैनी, अमृत कला टिकनिया, नेहा शर्मा, योगेश शर्मा (जिला संयोजक एन जी ओ प्रकोष्ठ), डॉ सौरभ यादव (कार्यकारी अध्यक्ष युवा मोर्चा) , विनीता पिप्पल (कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा ) नीतू चौधरी सी डब्ल्यू सी मेम्बर, एडवोकेट मुकेश रँगा, अजय रँगा, नरेंद्र पिप्पल,एडवोकेट मयंक सैनी, सतीश प्रजापत, प्रमोद आज़ाद,संजय बड़गुर्जर, विनोद, ईश्वर सैनी, मनीष इत्यादि साथ रहें
