
रेवाड़ी, 23 सितम्बर (पवन कुमार)l इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी इकाई नॉन-टीचिंग कर्मचारी संघ हरियाणा (रजि. नं. 1115) संबंधित भारतीय मजदूर संघ इकाई का आज विस्तार किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह मुख्य अतिथि रहे सर्वप्रथम कुलसचिव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कुलसचिव ने कहा कि कर्मचारी विश्वविद्यालय की रीड की हड्डी होते हैं जो दिन रात विश्वविद्यालय की उन्नति और तरक्की के लिए कार्य करते हैं श्रमिकों का सम्मान हर शैक्षणिक संस्थान का दायित्व बनता है लगभग 50- 60 कर्मचारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक नॉन-टीचिंग कर्मचारी संघ हरियाणा श्री रणबीर बांगड़वा, प्रांतमंत्री भारतीय मजदूर संघ श्री देवीलाल गुराना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ श्री नरेन्द्र यादव, श्री जीवन ठाकुर जी, भारतीय मजदूर संघ रेवाड़ी जिला मंत्री श्रीमती राजबाला जी, जिला मंत्री सिरसा श्री चरणजीत वर्मा जी, चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी अध्यक्ष श्री प्रदीप भारद्वाज जी तथा अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव श्री ओमवीर यादव जी विशेष रूप से मौजूद रहे।
अपने संबोधन में प्रदेश संयोजक श्री रणबीर बांगड़वा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में दिया गया यह बयान कि विश्वविद्यालय कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी में शामिल नहीं किया जाएगा, कर्मचारियों की भावनाओं को गहराई से आहत करने वाला है। विश्वविद्यालय के कर्मचारी शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं और इन्हें असुरक्षा में रखना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नॉन-टीचिंग कर्मचारी संघ लोकतांत्रिक तरीके से कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा और सरकार से अपेक्षा करता है कि इस भेदभावपूर्ण नीति को तत्काल वापस लिया जाए।
भारतीय मजदूर संघ प्रांतमंत्री श्री देवीलाल गुराना जी ने कहा कि विश्वविद्यालय कर्मचारी वर्षों से शिक्षा व प्रशासन को सशक्त बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार का यह दोहरापन अस्वीकार्य है कि जहां अन्य विभागों में सुरक्षा दी जाती है वहीं विश्वविद्यालय कर्मचारियों को इससे बाहर रखा जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कर्मचारियों को स्थायित्व देना न केवल न्याय की मांग है बल्कि शिक्षा व्यवस्था के हित में भी है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र यादव जी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री का बयान कर्मचारियों के योगदान और समर्पण की उपेक्षा है। विश्वविद्यालय कर्मचारी न केवल शिक्षण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखते हैं बल्कि प्रशासनिक व तकनीकी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी पूरी ईमानदारी से करते हैं। ऐसे कर्मचारियों को असुरक्षा में रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भारतीय मजदूर संघ सदैव नॉन-टीचिंग कर्मचारियों की आवाज़ बनकर उनके साथ खड़ा रहेगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुबंधित के अनुशासन समिति सदस्य श्री जीवन ठाकुर जी ने कहा कि किसी भी कर्मचारी वर्ग को स्थायित्व और सम्मान से वंचित रखना अनुचित है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्युत कर्मचारी संघ विश्वविद्यालय कर्मचारियों के संघर्ष में हर स्तर पर सहयोग और समर्थन देगा। जिला मंत्री रेवाड़ी श्रीमती राजबाला जी ने कहा कि सरकार का शिक्षित वर्ग के साथ ये धोखा करना बहुत ही गलत है इसके लिए सरकार को संगठन से रूबरू होना पड़ेगा l
इसके बाद जिला मंत्री सिरसा से श्री चरणजीत वर्मा जी ने कार्यक्रम में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जो निम्न है :-
अध्यक्ष – श्री देव प्रकाश जी,उपाध्यक्ष – श्रीमती प्रमिला जी,सचिव -श्री योगेश कुमार जी,सह सचिव- श्री लोकेश शर्मा जी,कैशियर – श्रीमती प्रीति जी
सह-कैशियर – श्री नितिन जी,मीडिया प्रभारी- श्री मनमोहन जी,सह-मीडिया प्रभारी- श्रीमती नीलम शर्मा जी,सहलाकर – श्रीमती प्रियंका जी
सह-सहलाकर – श्री संजय जी,कार्यकारिणी सदस्य- श्री राजेश जी नवनिर्वाचित अध्यक्ष देव प्रकाश ने कहा कि विश्वविद्यालय कर्मचारी अब अपनी समस्याओं को लेकर चुप नहीं बैठेंगे, संगठन पूरी पारदर्शिता और मजबूती से उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा। सचिव योगेश कुमार ने कहा कि संगठन हर कर्मचारी का परिवार है और प्रत्येक साथी की समस्या को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। अंत में सभी कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ के नारों के साथ एक स्वर में अपनी एकता और संकल्प का परिचय दिया तथा सरकार से मांग की कि विश्वविद्यालय कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी में शामिल किया ताकि उनका मनोबल बढ़े और वे शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती से आगे बढ़ा सकें।