
रेवाड़ी, 15 मई (सोनिया सैनी)।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव डा. रेनू सोलखे ने बताया कि 21 से 23 अगस्त तक उच्चतम न्यायालय के समाधान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
सचिव डा. रेनू सोलखे ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने देश भर के विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान और मध्यस्थता के माध्यम से निपटारे के लिए यह पहल की है, उसमें जिला न्यायालय, जिला सचिवालय, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल तथा अन्य जगहों पर उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्देशित समाधान समारोह के प्रपत्र लगवाए गए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को समाधान समारोह के बारे में जानकारी दी जा सके तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोक अदालत द्वारा समझौते कराने का प्रयास किया जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव डा. रेनू सोलखे ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा हेल्पलाइन नंबर 011-23112428, 011-23112528, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हेल्पलाइन नंबर 011-23382778, 011-23382121, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला द्वारा हेल्पलाइन नंबर 0172-2562309 व 15100, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ द्वारा हेल्पलाइन नंबर 0172-2718223 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है, जिस पर आमजन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
