11 अप्रैल, 2026, रेवाड़ीदिल्ली रोड स्थित के.एल.पी कॉलेज, रेवाड़ी के आईक्यूएसी (IQAC) एवं रिसर्च सेल और मनिपाल...
शिक्षा
रेवाड़ी, 30 मार्च (सोनिया सैनी)।भगवान महावीर विद्यापीठ संस्था की तरफ से संचालित रेवाड़ी शहर के जैन पब्लिक...
रेवाड़ी, 21 मार्च (सोनिया सैनी)।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा द्वारा गांव...
सोनिया सैनी, 17-3-26 रेवाड़ी दिल्ली रोड़ स्थित किशन लाल पब्लिक कॉलेज के वाणिज्य विभाग में आज जीएसटी...
रेवाड़ी, 05 मार्च (सोनिया सैनी)।डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के साथ गुरुवार को जिला...
रेवाड़ी, 18 फरवरी, 2026 किशन लाल पब्लिक कॉलेज, रेवाड़ी के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा बिजनेस कम्युनिकेशन विषय पर “स्पीक एंड शाइन” शीर्षक से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कॉलेज के प्रेमलता जैन ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के संचार कौशल, प्रस्तुतिकरण क्षमता तथा व्यावसायिक व्यवहार को विकसित करना था, ताकि वे व्यावसायिक जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संचार के महत्व, लाभ एवं उपयोगिताओं के बारे में बताया। इसके पश्चात विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को प्रभावी बोलने की कला, आत्मविश्वास का विकास, शारीरिक भाषा, समूह चर्चा, मौखिक और अमौखिक संचार, तथा औपचारिक व्यावसायिक संवाद के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 90 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से सिखाया कि किस प्रकार स्पष्ट, प्रभावशाली और पेशेवर तरीके से अपनी बात रखी जा सकती है। वाणिज्य की विभागाध्यक्ष एवं प्रबंधन विभाग की समन्वयक डॉ. मंजू गर्ग ने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया। कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष श्री रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री संदीप खंडेलवाल, महासचिव श्री अरविंद गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा रुस्तगी ने भी इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें भविष्य में व्यावसायिक जीवन के लिए तैयार करती हैं। अंत में विभागाध्यक्ष ने सभी अतिथियों, प्रबंधन समिति, प्राचार्या एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करते रहने का आश्वासन दिया। कार्यशाला में श्रीमती रेखा रानी, डॉ.मनीषा यादव, श्री लक्ष्य गर्ग, श्री राजकुमार, एवं श्री अरुण यादव उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यशाला को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।
रेवाड़ी, 17 फरवरी (सोनिया सैनी)।पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विमुक्त...
रेवाड़ी, 12 फरवरी (सोनिया सैनी) । किशन लाल पब्लिक कॉलेज, रेवाड़ी के योग क्लब द्वारा आयुष विभाग, हरियाणा के सहयोग से कॉलेज के खेल मैदान में राज्य स्तरीय “सूर्य नमस्कार कार्यक्रम – 2026” का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। के.एल.पी. प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं अन्य प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर आयुष विभाग, हरियाणा की ओर से योग एवं नेचुरोपैथी स्पेशलिस्ट डॉ. राकेश चिल्लर और उनके सहायकों कमलेश आर्य और संगीता यादव ने प्रतिभागियों को सूर्यनमस्कार पर मार्गदर्शन दिया। योग एवं स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. राकेश चिल्लर ने बताया कि राज्य भर में यह अभियान 12 जनवरी 2026 (स्वामी विवेकानंद जयंती) से प्रारंभ होकर 12 फरवरी 2026 (महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती) तक संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास, विशेषकर सूर्य नमस्कार, न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है और जीवनशैली को संतुलित बनाता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को उत्साहपूर्वक सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया और योग और प्राणायाम के विभिन्न लाभों का भी अनुभव कराया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. कविता गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग अत्यंत आवश्यक है और ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रधान श्री रिपुदमन गुप्ता, उप प्रधान श्री संदीप खंडेलवाल, महासचिव श्री अरविंद गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा रुस्तगी ने इस सराहनीय पहल के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग हमारे जीवन को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक बनाने का सशक्त माध्यम है। समापन अवसर पर योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए के.लिए.पी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष और योग क्लब के कन्वीनर डॉ. रामबीर जाखड़ ने नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया और इस पहल को एक प्रेरणादायक एवं उपयोगी आयोजन बताया। इस अवसर पर डॉ. नरेश दुग्गल, डॉ . मंजु गर्ग, श्री विवेक कुमार, श्रीमती शिक्षा, डॉ. संजय शर्मा, श्री महेंद्र संभारिया, डॉ. मोनिका, डॉ. विजेन्द्र, श्री संदीप यादव, श्री दिनेश यादव, श्री संस्कार, एवं डॉ. ए. निवेदिता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रेवाड़ी, 17 नवंबर।(सोनिया) जिला रेड क्रॉस सोसायटी, रेवाड़ी द्वारा के.एल.पी कॉलेज, रेवाड़ी में जिला स्तरीय यूथ रेड...
रेवाड़ी/ 14 नवंबर (सोनिया) आज केएलजी कॉलेज रेवाड़ी में राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना के तत्वाधान में हमारे...
