
रेवाड़ी 17-3-26 सोनिया सैनी
शहीद-ए-आजम भगतसिंह के शहीदी दिवस के कार्यक्रम के उपलक्ष्य में वीर भगतसिंह युवा दल का प्रतिनिधिमण्डल प्रधान दिनेश कपूर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र मीणा से मिला। माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय को कार्यकम में आने का निमंत्रण दिया। पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र मीणा ने इस अवसर पर कहा कि यों तो असंख्य वीर मां भारती की आजादी के लिये भारतमाता पर न्योछावर हुए है लेकिन भगतसिंह जैसे जज्बे की दूसरी मिसाल नही मिलती। बचपन से ही देश भक्ति की भावना से ओत प्रोत थे। हंसते-हंसते अपने साथियों के साथ “मेरा रंग दे बसन्ती चोला” गीत गाते हुए उन्होंने फांसी के फन्दे को चूम लिया। युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि आज के युवाओं के लिये भगतसिह एक बड़ी प्रेरणा है। संस्था की ओर से शहीदे आजम भगतसिंह व भारत माता के चित्र भेंट किए गये। कार्यक्रम मे मुख्यतः युवा दल के संरक्षक अरुण गुप्ता, परतीन ठाकुर, चन्द्रप्रकाश स्तुराना, सतीश शर्म, सुदर्शन मेहन्दी रता, हरबंस लाल खुराना, प्रवीण ठाकुर, चंद्र प्रकाश खुराना, सतीश शर्मा, सुदर्शन मेहन्दीरता, प्रदीप शर्मा रामरतन यादव व साथियों ने सहयोग किया।
