
रेवाड़ी, 06 मार्च (सोनिया सैनी)।सीआईए कोसली इंचार्ज एसआई सुभाष चन्द की टीम नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 108 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव हुडिया खुर्द निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 किलो 108 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है।
जांचकर्ता ने बताया की गत 5 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि संजय कुमार निवासी गांव हुडिया खुर्द जिला कोटपुतली बहरोड़ राजस्थान जो नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। जो वह आज निमराणा राजस्थान से गांजा लेकर काठुवास टोल के नजदीक गांव पालडा की सीमा में अपने चाय के खोखे पर गांजा बेचने के लिए आएगा। जिस सूचना पर तुरंत रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संजय कुमार निवासी गांव हुडिया खुर्द जिला कोटपुतली बहरोड़ राजस्थान बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक थैले में 01 किलो 108 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खोल में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
