
रेवाड़ी 10, अप्रैल पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस, के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में सीआईए धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक युवक को एक अवैध देशी कट्टे व एक जिंदा रोंद के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचना गांव पातुहेड़ा निवासी नीरज खटाना के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी गत 9 अप्रैल को एक डेयरी संचालक पर जानलेवा हमला करने की वारदात में भी मुख्य रूप से संलिप्त था।
जांचकर्ता ने बताया की बीती रात सीआईए धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर राजस्थान के शाहजहांपुर की ओर से पैदल रेवाड़ी की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव खंडोडा के पास तुरंत नाकाबंदी करके संदिग्ध युवक को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नीरज खटाना निवासी गांव पातुहेड़ा बतलाया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा रोंद बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बावल में शस्त्र अधिनियम (Arms Act) के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
डेयरी संचालक पर फायरिंग का हुआ खुलासा
पुलिस की गहन पूछताछ में आरोपी नीरज खटाना ने एक अन्य संगीन वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने गत 9 अप्रैल को सुबह करीब 6 बजे, बावल सेक्टर-3 (HSIIDC ऑफिस के पीछे) स्थित एक गाय की डेयरी पर अपने साथियों के साथ मिलकर डेयरी संचालक सतबीर (निवासी आसलवास) पर जान से मारने की नियत से दो सीधे फायर किए थे। जो इस मामले में पीड़ित डेयरी संचालक ने समय रहते नीचे झुककर अपनी जान बचाई थी, जिसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने इस संबंध में थाना कसौला में पहले से ही हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
आगामी कार्रवाई
सीआईए धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगेश हुड्डा ने बताया कि आरोपी नीरज खटाना को अब थाना कसौला में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में भी शामिल तफ्तीश (अनुसंधान) किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में शामिल इसके अन्य साथियों के ठिकानों और अवैध हथियार के स्रोत के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस द्वारा जल्द ही इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
“अपराधियों के लिए जिला रेवाड़ी में कोई स्थान नहीं है अन्यथा सभी अपराधी सलाखों के पीछे जाने के लिए तैयार रहे। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कानून के हाथ लंबे होते हैं और देर-सबेर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में जरूर आते है।”
श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, एसपी रेवाड़ी
