
रेवाड़ी 7-3-26(सोनिया सैनी) थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नया गांव नांगलिया रणमोख निवासी कमल व जिला गुरुग्राम के गांव खलीलपुर निवासी योगेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16.54 ग्राम गांजा व 2.16 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक बरामद किया है।
जांचकर्ता ने बताया की गत 6 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि थी की दो युवक नासियाजी रोड मोहल्ला शांति नगर कट के पास अवैध रूप से नशीला पदार्थ बेच रहे हैं। है। जिस सूचना पर पुलिस ने तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपियों को काबू करके नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम कमल निवासी नांगलिया रणमोख व योगेश निवासी गांव खलीलपुर जिला गुरुग्राम बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपियों की तलाशी ली गई तो आरोपी कमल के कब्जे से 16.54 ग्राम गांजा व आरोपी योगेश के कब्जे से 2.16 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
