
रेवाड़ी, 05 मार्च (सोनिया सैनी)।
जनगणना-2027 के तहत लघु सचिवालय में डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में अधिकारियों के लिए गुरुवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों, पर्यवेक्षकों, चार्ज लिपिक और तकनीकी सहायक को प्रशिक्षण दिया गया।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि शासन की नीतियों और विकास योजनाओं की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि जनगणना प्रबंधन व निगरानी के लिए पर्यवेक्षण प्रणाली पोर्टल का उपयोग होगा। जिससे कार्य की पारदर्शिता, गुणवत्ता, समय बद्धता पूरी हो पाएगी। उन्होंने बताया कि नागरिकों के स्वयं के लिए 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसमें आमजन खुद पोर्टल के माध्यम से अपना विवरण अपलोड कर सकेंगे। इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना मुख्यालय हरियाणा से सतीश, मंडल कोऑर्डिनेटर गुरविंद्र व मास्टर ट्रेनर प्रो. सुनील ने अधिकारियों को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, डिजिटल उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई तथा जनगणना में मकान सूचीकरण, आवास गणना आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीआईओ सचिन, डीएसओ देवी दास, जिला कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सहित नायब तहसीलदार, नगर परिषद व नगर पालिका के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
