
रेवाड़ी, 31 मार्च( सोनिया सैनी)।
जिला में सडक़ों को यातायात के लिए सुरक्षित बनाना हमारी सबसे जिम्मेदारी है। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी वाहन चालकों के लिए सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध करवाने का दायित्व जिम्मेदारी के साथ उठाए। जिला में सडक़ों पर पानी जमा न हो इसके लिए ड्रेन की सफाई संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाए।
डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में सडक़ सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग, एचएसवीपी, राष्टï्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एचएसआईडीसी आदि विभागों के अधीन सभी सडक़ों को दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिला से होकर गुजरने वाले राष्टï्रीय राजमार्गों, राजकीय मार्गो मेन रोड सहित जिला की अन्य सडक़ों व चौराहों पर राहगीरों व वाहन चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाते हुए क्षतिग्रस्त सडक़ों की तुरंत प्रभाव से मुरम्मत करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी सडक़ों के अवैध कट तुरंत प्रभाव से बंद करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र की सडक़ों पर गड्ढïों को दुरुस्त करने के साथ ही टी-प्वाइंट आदि आवश्यक स्थानों पर साईन बोर्ड और ब्रेकर बनवाएं।
डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि जिला में अभियान चलाकर सभी स्कूल वाहनों की जांच की जाए। इसमें सडक़ सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूल वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा स्कूलों में सडक़ सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक भी किया जाए।
बैठक में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, डीएसपी पवन कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
