
सोनिया सैनी, 17-3-26 रेवाड़ी
दिल्ली रोड़ स्थित किशन लाल पब्लिक कॉलेज के वाणिज्य विभाग में आज जीएसटी रिटर्न फाइलिंग से संबंधित “GST Curious” शीर्षक पर तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन हुआ।
कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधकारिणी की कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा रुस्तगी एवं कॉलेज प्राचार्या डॉ.कविता गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मंजू गर्ग ने बताया कि 17 से 19 मार्च 2026 तक चलने वाली यह कार्यशाला विशेष रूप से विद्यार्थियों को कर प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध अधिवक्ता श्री मनीष तायल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीएसटी रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया, उसके नियमों तथा व्यावहारिक पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सरल उदाहरणों के माध्यम से विषय को समझाते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचर्या प्रो कविता गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में जीएसटी की जानकारी प्रत्येक छात्र विशेषकर वाणिज्य के छात्रो के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करती हैं, जिससे उनके करियर को नई दिशा मिलती है।
कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष श्री रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री संदीप खंडेलवाल, महासचिव श्री अरविंद गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा रुस्तगी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के कौशल विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों में विषय के प्रति विशेष उत्साह और रुचि देखने को मिली।कार्यशाला के सुचारू संचालन में सुश्री रेखा रानी,सुश्री मीना,श्री राजकुमार,श्री अरुणयह कार्यशाला विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके भविष्य में भी उपयोगी सिद्ध होगी। इस अवसर पर डॉ.प्रदीप अहलावत, डॉ. दिनेश शर्मा, श्री राकेश सिंघल भी उपस्थित रहे।
